- शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
- जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए किया निर्देशित
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने थाना मिलक में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान विभिन्न शिकायतों को सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा मामलों के निस्तारण में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
Author: nationstationnews
Views: 22



