रामपुर में स्व जनगणना 2026 का दिया गया प्रशिक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • चिकित्सा प्रभारियों, फार्मासिस्टों और योग प्रशिक्षकों को ऑनलाइन प्रक्रिया की दी जानकारी
  • जनगणना संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए किया गया प्रशिक्षित

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। जिला क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में शनिवार को स्व जनगणना 2026 के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन कुमार ने विभाग के समस्त चिकित्सा प्रभारियों, फार्मासिस्टों और योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान स्व जनगणना 2026 की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना से जुड़ी प्रक्रिया समझाते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार आर्य, डॉ. शिखा, डॉ. मधु सहित योग प्रशिक्षक रामू मौर्य, प्रतीक्षा सक्सेना, राजीव कुमार, उमेश चंद्र, अर्चना, निशा और सोनू चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

— रामपुर समाचार | Nation Station News

[wps_visitor_counter]