- जेल में दोपहर 12:45 बजे मुलाकात का कार्यक्रम, आजम खान के आवास पर जाकर परिवार से भी मिलेंगे सपा प्रमुख
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आज रामपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुलाकात आज दोपहर 12:45 बजे जेल में होनी है।
जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव आजम खान के आवास पर भी जाएंगे, जहां वह उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
अखिलेश यादव के इस रामपुर दौरे पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर बातचीत होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
नेशन स्टेशन न्यूज़ | रामपुर
Author: nationstationnews
Views: 19



