शिक्षक निर्वाचन के मतदान के दिन रामपुर में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान
  • शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

रामपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर रामपुर जिले में 23 अक्टूबर 2026 को ड्राई डे घोषित किया गया है। मतदान दिवस पर जिले की सभी आबकारी दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आबकारी दुकानों पर लागू नियमों और लाइसेंस की शर्तों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मतदान दिवस पर निर्धारित प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य होगा। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]