गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर गांवों में पहुंचा जागरूकता अभियान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश लेकर सिविया, कोठे नथेआना और कोठे लखी जंगल पहुंची प्रचार वैन

नेशन स्टेशन न्यूज़ | बठिंडा, पंजाब | 12 अक्टूबर 2026

रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार एवं साहिल रहेजा

बठिंडा। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार के राज्यस्तरीय जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वैन भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र के गांव सिविया, कोठे नथेआना और कोठे लखी जंगल पहुंची। अभियान के दौरान ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जानने में गहरी रुचि दिखाई।

डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बताई गईं गुरु रविदास जी की शिक्षाएं

प्रचार वैन के माध्यम से लगभग 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। इसमें श्री गुरु रविदास जी के जीवन, उनकी बाणी और मानवता के कल्याण के लिए दिए गए संदेशों को प्रस्तुत किया गया। फिल्म के जरिए सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

समानता और भाईचारे के आदर्श अपनाने का संदेश

डॉक्यूमेंट्री देखने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्सुकता के साथ गुरु रविदास जी के विचारों को सुना। उनकी शिक्षाओं के माध्यम से समाज में समानता, आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानी एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

अभियान का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी की महान शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। गांवों में पहुंची प्रचार वैन के माध्यम से लोगों को सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और सद्भाव पर आधारित समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

[wps_visitor_counter]