18 अक्टूबर को रामपुर के टांडा पहुंचेंगे असदुद्दीन ओवैसी, मनसब अली स्टेडियम में करेंगे जनसभा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष फरीद जफर रहमानी ने लोगों से की अपील, जनसभा की तैयारियों में जुटा संगठन

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 18 अक्टूबर को रामपुर जिले की टांडा तहसील में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जनसभा का आयोजन टांडा बादली स्थित मनसब अली स्टेडियम में रविवार शाम पांच बजे प्रस्तावित है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है।

जनसभा को सफल बनाने के लिए एआईएमआईएम संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। पार्टी की कोशिश है कि जनसभा में अधिक से अधिक लोग पहुंचें।

एआईएमआईएम रामपुर के जिला अध्यक्ष फरीद जफर रहमानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लोगों से जनसभा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ओवैसी के रामपुर दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में गतिविधियां तेज हैं। अब सभी की निगाहें 18 अक्टूबर को होने वाली इस जनसभा पर टिकी हैं।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]