रामपुर में किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दिल्ली कूच का ऐलान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के बाद दिल्ली जाने की तैयारी, पुलिस की निगरानी में किसान
  • प्रदेश सचिव हसीब अहमद बोले—दिल्ली में समर्थन देने का ऐलान किया, हमें कोई नहीं रोक सकता

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर रामपुर में किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसान यूनियन के कार्यालय पर एकत्र हुए किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया। इसके बाद किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान सिविल लाइंस पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर रखे हुए थी।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव हसीब अहमद ने बताया कि किसान सबसे पहले राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम को समर्थन देने का ऐलान किया है और किसान अपने फैसले पर कायम हैं।

हसीब अहमद ने कहा कि पुलिस-प्रशासन चाहे तो किसानों को गिरफ्तार कर सकता है, लेकिन वे दिल्ली जाने के अपने निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्ञापन सौंपने के बाद आगे की रणनीति के तहत दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी है।

किसान यूनियन के मुताबिक, बीती रात भी पुलिस ने किसानों को रामपुर में दिल्ली जाने से रोक दिया था। संगठन का दावा है कि किसानों को करीब दो घंटे तक नजरबंद रखा गया। इसके बाद एक बार फिर किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारी शुरू कर दी।

वीडियो विजुअल: भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दिल्ली कूच की तैयारी।

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]