23 अक्टूबर के मतदान में 10 वैकल्पिक पहचान पत्र मान्य

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए निर्वाचन विभाग ने जारी की जानकारी
  • वोट डालने के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूरी, उपलब्ध न होने पर वैकल्पिक दस्तावेजों से साबित कर सकेंगे पहचान

रामपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं के लिए पहचान संबंधी व्यवस्था स्पष्ट की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान मतदाता को अपनी पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

यदि किसी मतदाता के पास फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 10 वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर अपनी पहचान प्रमाणित कर सकता है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट समेत अन्य निर्धारित पहचान पत्र शामिल हैं।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र पर जाते समय अपना मूल और मान्य पहचान दस्तावेज साथ लेकर जाएं, ताकि पहचान सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

[wps_visitor_counter]