सेवा पखवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न, युवाओं ने दिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

बठिंडा, 06 अक्टूबर।

(सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा)

विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मेरा युवा भारत, बठिंडा एवं मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, भारत सरकार की ओर से आयोजित सेवा पखवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 17 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न ब्लॉकों में सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं।

जिला यूथ ऑफिसर मीशा ने बताया कि मेरा युवा भारत बठिंडा की टीम ने सेवा पखवाड़े के दौरान सफाई अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, जल संरक्षण, पौधरोपण, रक्तदान और प्लास्टिक-मुक्त वातावरण जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी की। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

बच्चों में रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा

अभियान के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।

जिला यूथ ऑफिसर मीशा ने कहा कि सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना था। उन्होंने अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले सभी युवाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर युवाओं ने सेवा, समर्पण, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिखा, मंदीप कुमार, पलविंदर कौर, खुशप्रीत कौर, मनीषा रानी, जसपाल सिंह, गुरमीत कौर, गुरप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह ने विशेष योगदान दिया।

[wps_visitor_counter]