रामपुर की सन्वे स्कूल अंडर-17 हॉकी टीम नेशनल प्रतियोगिता में करेगी नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • लगातार दो वर्ष नॉर्थ जोन चैंपियन रही टीम, राष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार
  • डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

रामपुर। हरियाणा के करनाल में 8 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में रामपुर के सन्वे सीनियर सेकेंड्री स्कूल की अंडर-17 हॉकी टीम नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा ओमान और दुबई स्थित इंडियन पब्लिक स्कूलों की टीमें भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

सन्वे स्कूल की अंडर-17 हॉकी टीम ने बीते अगस्त माह में आयोजित नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष प्रथम स्थान हासिल किया था। टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर रामपुर का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

लगातार दो वर्षों तक नॉर्थ जोन चैंपियन बनने के बाद अब टीम की नजर राष्ट्रीय खिताब पर है। खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डीएम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रवाना होने से पहले सन्वे सीनियर सेकेंड्री स्कूल रामपुर के खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। खिलाड़ियों ने डीएम से आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद रामपुर का नाम रोशन करने की कामना की।

इस अवसर पर टीम के कप्तान मुब्बाशीर अली, कोच मुख्तार खां, मैनेजर मोहम्मद अजहर सहित टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]