चाइल्ड हेल्पलाइन ने बरेली के 10 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • काउंसिलिंग के बाद सामने आया पता, बाल कल्याण समिति के आदेश पर मां को सौंपी गई सुपुर्दगी

रामपुर। थाना मिलक क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिले बरेली निवासी 10 वर्षीय बालक पंकज को चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर की तत्परता से उसके परिजनों से मिला दिया गया। बालक के सकुशल परिवार तक पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, तीन अक्टूबर को बालक के लावारिस अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने बालक को अपने कार्यालय लाकर उसकी काउंसिलिंग शुरू की।

काउंसिलिंग में सामने आया बालक का पता

लगातार प्रयास और काउंसिलिंग के बाद बालक ने अपना नाम पंकज, पिता का नाम तथा ग्राम धौरेरा माफी, थाना मुड़िया अहमदनगर, जनपद बरेली का पता बताया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से बालक के परिजनों से संपर्क किया।

बाल कल्याण समिति के आदेश पर मां को सौंपा

बालक को आवश्यक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश के बाद बालक की सुपुर्दगी उसकी माता आरती को कर दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की तत्परता और पुलिस के सहयोग से 10 वर्षीय बालक सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सका।

[wps_visitor_counter]