रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार परेड का निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट एवं अनुशासन को परखा गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय एवं परिवहन शाखा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में उपलब्ध सुविधाओं को व्यवस्थित रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

[wps_visitor_counter]