रामपुर में 1800 प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • गंज पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
  • एसपी के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट—शाहबाज़ ख़ाँ, रामपुर

रामपुर। थाना गंज पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित कोडीन सिरप की 1800 शीशियां बरामद की गई हैं। कार्रवाई एसपी रामपुर अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थाना गंज पुलिस द्वारा की गई।

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा निवासी बगी, रामपुर, राजा निवासी मुरादाबाद तथा जाकिर निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

[wps_visitor_counter]