छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा हड़कंप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम
  • पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे में रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्रभाकर नगर मोहल्ले में कक्षा 11 की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमासिन रोड स्थित प्रभाकर नगर निवासी शिवचरन सोनी की करीब 16 वर्षीय पुत्री वैष्णवी उर्फ गौरी सोनी कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम वह घर में अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते उसने घर के अंदर फांसी लगा ली।

देर शाम परिजनों ने छात्रा को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और रविवार रात शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा के मर्चरी हाउस भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई सोमवार दोपहर कराई जाएगी। छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[wps_visitor_counter]