चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, फूंका पुतला

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • SIR और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जताया विरोध
  • मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर की नारेबाजी

फर्रुखाबाद। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी ने फर्रुखाबाद में विरोध प्रदर्शन किया। सपा प्रमुख के आह्वान पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जुलूस निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला भी फूंका।

सपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में हुए प्रदर्शन के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब प्रदर्शन के दौरान हुई गतिविधियों को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की स्थिति पर नजर रहेगी।

मोहम्मद इरशाद, संवाददाता फर्रुखाबाद

[wps_visitor_counter]