आक्रोशित शिवहरे समाज सड़कों पर उतरा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • अशोक लाट से कलेक्ट्रेट तक निकाला प्रदर्शन, सीबीआई जांच और फांसी की मांग
  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा ज्ञापन

अरविंद श्रीवास्तव, जिला संवाददाता

बांदा। अयोध्या में यश पेपर मिल में इंजीनियर पद पर कार्यरत आशीष शिवहरे की हत्या के मामले को लेकर शिवहरे, जायसवाल और राय समाज में आक्रोश देखने को मिला। हत्या के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी अशोक लाट से जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचे और घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में समाज की ओर से मांग की गई कि आशीष शिवहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए और मामले में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे मृतक के परिवार और समाज में रोष है।

समाज ने मृतक के आश्रित परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और उन्होंने आशीष शिवहरे को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

[wps_visitor_counter]