दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को बड़ा झटका, नई जिम्मेदारी पर फिलहाल रोक

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • महिला पत्रकार और प्रदर्शनकारियों के आरोपों की जांच पूरी होने तक नहीं संभालेंगे एडिशनल DCP का चार्ज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी की नई जिम्मेदारी दिए जाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला पत्रकार और कुछ प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच पूरी होने तक विवेक भगत नई जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।

मामले में आरोप सामने आने के महज 24 घंटे बाद ही विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी की जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उनकी नई नियुक्ति को लेकर सवाल उठने लगे।

अब जांच पूरी होने तक उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने से रोक दिया गया है। संबंधित आरोपों की जांच के निष्कर्ष के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और विवेक भगत पर लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

[wps_visitor_counter]