खेड़ा वतन पंजाब-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बठिंडा ने फुटबॉल में मारी बाजी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

सुरेश रहेजा जिला संवाददाता 

बठिंडा, 05 अक्टूबर। पंजाब सरकार के खेल विभाग और जिला प्रशासन बठिंडा के सहयोग से ‘खेड़ा वतन पंजाब 2026 सीजन-4’ के तहत जिला स्तरीय खेल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में जिले भर के खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लेकर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

अंडर-21 फुटबॉल में बठिंडा प्रथम, कुश्ती में भगता के खिलाड़ियों का दबदबा

जिला खेल अधिकारी एस. रूपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि लड़कों के अंडर-21 फुटबॉल मुकाबलों में बठिंडा ने पहला, तलवंडी ने दूसरा और गुरथरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 कुश्ती की 57 किलोग्राम भार वर्ग में जतिंदर सिंह भगता ने प्रथम, गांव नरुआना के राम सिंह ने द्वितीय और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुड़ा के रणजीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कुश्ती के 61 किलोग्राम भार वर्ग में अरमंदिल सिंह भगता प्रथम रहे। 65 किलोग्राम में रणप्रताप सिंह भगता ने पहला स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम में रणदीप सिंह भगता प्रथम और गांव भगता के रहमान सिंह द्वितीय रहे। वहीं 74 किलोग्राम भार वर्ग में गांव घुड़ा के राज अली ने पहला तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुड़ा के अर्शदीप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।

गतका और सोटी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदखेड़ा वतन पंजाब-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बठिंडा ने फुटबॉल में मारी बाजीर्शन

गतका अंडर-14 मुकाबलों में संगत ने पहला और तलवंडी साबो ने दूसरा स्थान हासिल किया। फ्री सोटी इंडिविजुअल मुकाबले में गिल कलां प्रथम, तलवंडी साबो द्वितीय और संगत तृतीय स्थान पर रहा। सिंगल सोटी टीम मुकाबले में गिल कलां ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं इंडिविजुअल परफॉर्मेंस में मल्लवाला ने पहला और गिल कलां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जिला खेल अधिकारी एस. रूपिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनमें खेल भावना और उत्साह पैदा करना तथा उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह पंजाब में मजबूत हो रही खेल संस्कृति का सकारात्मक संकेत है।

(सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा)

[wps_visitor_counter]