Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • प्रशासन ने सुनीं शिकायतें, सफाई, सड़क और बिजली से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

सुरेश रहेजा जिला संवाददाता 

बठिंडा, 5 अक्टूबर। पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान को लेकर डिप्टी कमिश्नर बठिंडा राजेश धीमान की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक्साइज एंड टैक्सेशन बठिंडा के चेयरमैन बिक्रम लवली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापारी और दुकानदार मौजूद रहे।

बाजार व्यवस्था से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक के मुद्दे उठे

बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजारों में सफाई व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति तथा औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में पुलिस, नगर निगम, बिजली बोर्ड, लोकल गवर्नमेंट, इंडस्ट्री और लेबर विभाग के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

चेयरमैन बिक्रम लवली ने कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान कर व्यापारिक गतिविधियों के लिए आसान और पारदर्शी माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी नियमित बैठकों से प्रशासन और व्यापारियों के बीच संवाद मजबूत होता है तथा कारोबार को नई गति मिलती है।

रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

[wps_visitor_counter]