थाना टांडा का पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • अभिलेखों के रखरखाव और थाना परिसर की साफ-सफाई का लिया जायजा

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना टांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों के रखरखाव, उनमें दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में स्थित कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, भोजनालय और मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई और चल रहे मरम्मत कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी, प्रभावी रात्रि गश्त के निर्देश

निरीक्षण के बाद थाना टांडा पर नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी रात्रि गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर अभिलेखों के बेहतर रखरखाव, साफ-सफाई तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

[wps_visitor_counter]