रामपुर में युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के पोस्टर पर पोती कालिख, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • विरोध मार्च निकालकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, CEC की बर्खास्तगी की मांग
  •  कांग्रेस नेताओं ने लगाया वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं से छेड़छाड़ का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रामपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रामपुर में युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

‘लोकतंत्र और संविधान खतरे में’—कांग्रेस का आरोप

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने निष्पक्षता की सीमाएं पार कर दी हैं और जनता के मताधिकार के साथ अन्याय हुआ है।

आरिफ अल्वी ने कहा कि “देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में जनता के वोट के साथ छेड़छाड़ की गई और विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारें बनाने में चुनाव आयोग की भूमिका रही। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं पूरी तरह निष्पक्ष नहीं होंगी, तब तक देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था पर सवाल उठते रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेंगे।

‘कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा और तेज’

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अल्तमश अली खां, कांग्रेस जिला प्रवक्ता ताहिर अंजुम, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मणि कपूर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष यासिर खां, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुसर्रत अली खां, जिला महासचिव अज़ीमुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल, मोमिन खां, रूमान खां, कामिल अहमद, लुकमानुद्दीन, जुबैर अली, मोहम्मद तालिब, जमाल खां, शाहवेज अली, अखलाक

[wps_visitor_counter]