स्वार सीओ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। तहसील स्वार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वार ने तहसील परिसर में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी ली।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस एवं प्रशासन से संबंधित मामलों को लेकर पहुंचे फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए निस्तारण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

[wps_visitor_counter]