- 92.84 अंक के साथ रामपुर ने हासिल की दूसरी रैंक, लगातार बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला जारी
- रिस्पांस टाइम से लेकर कॉलर फीडबैक और PRV उपलब्धता तक कई मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। यूपी-112 परियोजना के UP-112 Performance Dashboard पोर्टल की सितंबर 2026 की रैंकिंग में जनपद रामपुर ने 92.84 अंक हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और आपातकालीन सेवाओं की प्रभावशीलता के मामले में रामपुर का प्रदर्शन लगातार बेहतर बना हुआ है।
रामपुर ने इससे पहले भी यूपी-112 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में लगातार उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 तथा जनवरी से दिसंबर 2025 तक रामपुर कई महीनों में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। वर्ष 2026 में भी जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल तथा जून, जुलाई और अगस्त में रामपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि मई 2026 में जनपद दूसरे स्थान पर रहा था।
इन मानकों पर तय होती है रैंकिंग
UP-112 Performance Dashboard की रैंकिंग कई महत्वपूर्ण प्रदर्शन मानकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसमें सभी PRV (Police Response Vehicle) का औसत रिस्पांस टाइम, कॉल का Acknowledgement, En-route और Arrival Time, PRV की उपलब्धता, कॉलर फीडबैक, ROIP Activity, Event Closure System, Early Arrival तथा Vigilance जांच रिपोर्ट जैसे मानकों को शामिल किया जाता है।
इन सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के चलते रामपुर ने सितंबर माह में 92.84 अंक प्राप्त कर प्रदेश के अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि आपातकालीन पुलिस सेवा में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर मॉनिटरिंग की दिशा में रामपुर पुलिस के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।


