भैंस लूटकांड का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 27 हजार रुपये, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद, आरोपी पर करीब 30 मुकदमे दर्ज
  • टांडा पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में भर्ती

रामपुर। शाहबाज़ खां, जिला संवाददाता।

रामपुर में भैंस लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान आलम उर्फ बाबू पुत्र हनीफ निवासी थाना मुंडापांडा क्षेत्र के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट से संबंधित 27 हजार रुपये, एक नाजायज तमंचा, जिंदा एवं खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसपी रामपुर अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थाना टांडा पुलिस ने की। पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करीब 30 मुकदमों का बताया जा रहा आरोपी

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ करीब 30 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आरोपी भैंस चोरी के मामले में भी वांछित था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान लूट एवं चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह या वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

बाइट—अनुराग सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर

[wps_visitor_counter]