SIR 2026: बठिंडा में 99.21 फीसदी काम पूरा, मौड़ विधानसभा क्षेत्र में प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों में भी 97.49 से 99.83 फीसदी तक हुआ काम
  • लंबित मामलों में BLO मतदाताओं से संपर्क कर जुटाएंगे जरूरी दस्तावेज
  • बठिंडा, 2 अक्टूबर।

सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा।

बठिंडा जिले में मतदाता सूची के स्पेशल इन-डेप्थ रिविज़न (SIR) 2026 का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले में अब तक 99.21 फीसदी SIR प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि मौड़ विधानसभा क्षेत्र में SIR 2026 का 100 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी SIR का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। रामपुरा में 99.53 फीसदी, भुच्चो मंडी में 99.23 फीसदी, बठिंडा अर्बन में 97.49 फीसदी, बठिंडा रूरल में 99.70 फीसदी और तलवंडी साबो में 99.83 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

BLO घर-घर जाकर ले सकेंगे जरूरी दस्तावेज

राजेश धीमान ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। जिन मामलों में नोटिस जारी हो चुके हैं और अभी सुनवाई या दस्तावेज जमा करना बाकी है, ऐसे मामलों में बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO मतदाताओं से संपर्क करेंगे।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई या दस्तावेज जमा करने के लिए बार-बार इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। BLO सीधे मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे। इसके अलावा लंबित कार्य वाले विधानसभा क्षेत्रों में आगामी सप्ताहांत पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।

हेल्प डेस्क के साथ 1950 हेल्पलाइन की सुविधा

मतदाताओं की सुविधा और मतदाता सूची से जुड़े सवालों व समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही मतदाता 1950 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे BLO और अन्य निर्वाचन अधिकारियों को पूरा सहयोग दें तथा जहां भी आवश्यक हो, जरूरी दस्तावेज और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि SIR 2026 की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी की जा सके।

[wps_visitor_counter]