साप्ताहिक अंजुमन-ए-कलामिया में मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • क़िराअत, नात और तक़रीर प्रतियोगिताओं में छात्रों ने हासिल किए उल्लेखनीय स्थान

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। मदरसा जामे उल उलूम फ़ुरक़ानिया में गुरुवार, 1 अक्टूबर को साप्ताहिक अंजुमन-ए-कलामिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने क़िराअत, नात और तक़रीर सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान हाल ही में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले छात्रों का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिताओं में छात्रों ने हासिल की सफलता

ज्ञात हो कि 92वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुल्त पब्लिक लाइब्रेरी, रामपुर में क़िराअत, नात और तक़रीर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें रामपुर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। मदरसा जामे उल उलूम फ़ुरक़ानिया के छात्रों ने भी विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

क़िराअत प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मदरसे के छात्र मुहम्मद ज़वियान फ़ुरक़ानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में मुहम्मद अली ख़ाँ फ़ुरक़ानी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं नात प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मुहम्मद साजिद फ़ुरक़ानी और मुहम्मद फ़ी अमान फ़ुरक़ानी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तक़रीर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मौलवी शम्सुद्दीन ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

छात्रों की उपलब्धियों पर मदरसा प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। साप्ताहिक अंजुमन-ए-कलामिया के दौरान सफल छात्रों का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया गया और उनकी शैक्षिक, साहित्यिक एवं वक्तृत्व प्रतिभा की सराहना की गई।

शिक्षकों ने छात्रों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की ऐसी उपलब्धियां उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

[wps_visitor_counter]