- कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दीं शुभकामनाएं, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
- संगठन के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं ने की सराहना
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभूति खंड स्थित मंत्री आवास पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर के पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने मुकेश शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व कोषाध्यक्ष भाजपा लखनऊ महानगर हेमंत दयाल, पार्षद मानसिंह यादव, नगर कार्यसमिति सदस्य अरविंद मिश्रा एवं नगर कार्यसमिति सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।


