हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान : 14 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय समारोह

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच से लेकर पेंशन और कानूनी सहायता तक मिलेगी जानकारी

बठिंडा, 30 सितंबर। पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों की भलाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान’ के तहत 14 अक्टूबर को बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, बैंकिंग सुविधाओं और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विशेष स्वास्थ्य शिविर में होगी जांच

डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों और शहरों में बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। 14 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में सिविल सर्जन की ओर से विशेष मेडिकल टीमें तैनात की जाएंगी। शिविर में कैंसर, हड्डियों, आंखों से संबंधित बीमारियों और फिजियोथेरेपी समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की जाएगी। जरूरतमंद बुजुर्गों को निशुल्क चश्मे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

साइबर ठगी से बचाव के साथ पेंशन योजनाओं की जानकारी

जिला प्रोग्राम अधिकारी पंकज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बठिंडा पुलिस बुजुर्गों को साइबर अपराध और ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक करेगी। वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।

जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और कानूनी व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। पेंशन, संपत्ति विवाद, घरेलू हिंसा और बुजुर्गों की अनदेखी से जुड़े मामलों में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा लीड बैंक मैनेजर वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।

बठिंडा, 30 सितंबर : (सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा)

[wps_visitor_counter]