फर्रुखाबाद नगर पालिका ने सफाई मित्रों को बांटी सुरक्षा किट

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित हुआ सफाई मित्र सुरक्षा व सम्मान शिविर

मोहम्मद इसरार जिला संवाददाता फर्रुखाबाद 

फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सफाई कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान करीब 60 सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित की गई। नगर पालिका के ईओ विनोद कुमार ने बताया कि शेष सफाई कर्मचारियों को भी सुरक्षा किट प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल ‘सुरक्षा सेवा संकल्प 2026’ अभियान के अंतर्गत की गई है।

सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान पर जोर

ईओ विनोद कुमार ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके सम्मान का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए उन्हें योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

शिविर में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे। अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

[wps_visitor_counter]