रिपोर्ट शाहबाज़ खां रामपुर
रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक गले में आईडी कार्ड डालकर खुद को अस्पताल का स्टाफ बताता हुआ दवाई डिस्पेंसरी में पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने मरीजों को दवाइयां वितरित कर रहे फार्मासिस्ट के साथ मारपीट शुरू कर दी
घर में निकला खतरनाक कोबरा, मची चीख-पुकार; स्नेक सेवर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
मारपीट की घटना से डिस्पेंसरी में अफरा-तफरी मच गई। मरीज और उनके तीमारदार मौके से इधर-उधर भागने लगे। फार्मासिस्ट के साथ मारपीट होता देख सुरक्षा में तैनात गार्ड ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपी युवक ने गार्ड के साथ भी धक्का-मुक्की की
बाढ़ का कहर: अचानक धंसी आरसीसी सड़क, गेहूं से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली 10 फीट गहरे पानी में गिरा
हंगामे के बाद अस्पताल के स्टाफ और सुरक्षा गार्ड ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, स्टाफ का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया, जिसके बाद अस्पताल में नाराजगी बढ़ गई
घटना से नाराज डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ सीएमएस डॉ. बृजेश चंद्र सक्सेना जिला अस्पताल चौकी पहुंचे और पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख शहर कोतवाली पुलिस की दो गाड़ियां अस्पताल पहुंचीं। क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल स्टाफ को आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया
अतिवृष्टि प्रभावितों को राहत, 40 परिवारों को मिली ₹1.60 लाख की सहायता
करीब एक घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और अस्पताल की सेवाएं दोबारा सुचारु हुईं
कैमरी क्षेत्र में खुलेआम जुए की महफिल का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
फिलहाल जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के साथ हुई मारपीट की इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि आखिर एक युवक खुद को अस्पताल का स्टाफ बताकर दवाई डिस्पेंसरी तक कैसे पहुंचा और सुरक्षा में तैनात गार्डों की मौजूदगी के बावजूद मारपीट की घटना कैसे हो गई.


