रामपुर। रिपोर्ट—शाहबाज़ खान।
रामपुर के ग्राम पंचायत नब्बा नगला में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर अचानक कोबरा सांप दिखाई दिया। घर में सांप देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बाढ़ का कहर: अचानक धंसी आरसीसी सड़क, गेहूं से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली 10 फीट गहरे पानी में गिरा
कोबरा सांप की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सिंटू स्नेक सेवर को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोबरा को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने स्नेक सेवर के प्रयास की सराहना की और राहत महसूस की।
https://youtu.be/JmcQZGJXayE
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोबरा सांप को रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है। घटना के दौरान आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।


