फर्रुखाबाद। बाढ़ के पानी के बीच सड़क धंसने से बड़ा हादसा हो गया। कटरी शिकारपुर निवासी जोगिंदर राजपूत पुत्र अमर सिंह राजपूत 108 बोरी गेहूं ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर फर्रुखाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा यूपी ने कसी कमर, ‘दिव्य ज्योति’ कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन
इस दौरान सोता के पास बाढ़ के पानी में आरसीसी सड़क नीचे से कट गई।सड़क का हिस्सा अचानक धंसने से गेहूं से लदा ट्रैक्टर और ट्रॉली करीब 10 फीट गहरे पानी में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में गेहूं के पानी में डूबने से भारी नुकसान की आशंका है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण सड़क के नीचे से मिट्टी कट जाने के बावजूद इस मार्ग पर आवागमन जारी था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।


