डीएम के हस्तक्षेप से ट्रेनी एएनएम छात्राओं को मिला प्रमाणपत्र

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • ट्रेनिंग सर्टिफिकेट में अवधि संबंधी गड़बड़ी बनी थी परेशानी, प्रशासन ने कराया समाधान

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। नीलावणी कृष्णा स्कूल ऑफ नर्सिंग से एएनएम का प्रशिक्षण पूरा करने वाली करीब एक दर्जन छात्राओं के ट्रेनिंग प्रमाणपत्र में सामने आई अवधि संबंधी गड़बड़ी का जिला प्रशासन ने समाधान करा दिया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद संबंधित संस्था और जिला अस्पताल के बीच समन्वय स्थापित कर प्रमाणपत्र तैयार कराए गए और छात्राओं को वितरित किए गए।

प्रमाणपत्र में ट्रेनिंग अवधि को लेकर फंसा था पेंच

रामपुर में पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा से जुड़े नीलावणी कृष्णा स्कूल ऑफ नर्सिंग में एएनएम और जीएनएम सहित विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यहां से एएनएम का प्रशिक्षण पूरा करने वाली करीब 10 से 12 छात्राओं ने जिला अस्पताल में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रमाणपत्र जारी होने में समस्या सामने आई।

छात्राओं के प्रमाणपत्र में प्रशिक्षण की अवधि को लेकर गड़बड़ी होने के कारण उन्हें प्रमाणपत्र में सुधार के लिए संस्थान और जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संस्थान प्रबंधन से बातचीत कर समस्या का निस्तारण कराया।

डीएम ने छात्राओं को वितरित किए प्रमाणपत्र

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि करीब 10-12 छात्राओं ने नीलावणी ट्रेनिंग स्कूल के माध्यम से जिला अस्पताल में एएनएम की ट्रेनिंग पूरी की थी। इनके प्रोविजनल एवं ट्रेनिंग प्रमाणपत्र मिलने में समस्या आ रही थी। जिला प्रशासन ने संबंधित संस्था और जिला अस्पताल से समन्वय स्थापित कर प्रमाणपत्र तैयार कराए, जिसके बाद छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

वहीं, नीलावणी कृष्णा स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य हिना गुप्ता ने बताया कि छात्राओं की ट्रेनिंग 11 महीने की हुई थी, जबकि सरकारी मानकों के अनुसार प्रमाणपत्र छह महीने की अवधि का होना था। उनके मुताबिक प्रमाणपत्र में अवधि संबंधी जानकारी गलत अंकित हो गई थी, जिसे सुधारकर समस्या का समाधान कर दिया गया।

रिपोर्ट : शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता, रामपुर

[wps_visitor_counter]