श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर जागरूकता अभियान जारी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • प्रचार वैन के जरिए गांव-गांव पहुंचाई जा रही गुरु रविदास जी की शिक्षाओं की जानकारी
  • डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से सामाजिक समानता, भाईचारे और मानव एकता का दिया संदेश

रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

बठिंडा, 28 सितंबर। पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में प्रचार वैन रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र के कोठे हिम्मतपुरा, मेहराज खुर्द और कोठे तलवाली गांवों में पहुंची। अभियान के दौरान गांववासियों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रचार वैन के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी के जीवन, बाणी और विचारधारा पर आधारित करीब 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। फिल्म में सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव तथा जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने के उनके संदेशों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी के जीवन और मानवता की भलाई के लिए दिए गए उनके अनमोल संदेशों की जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को श्रद्धा और रुचि के साथ देखा।

इस दौरान ग्रामीणों ने श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए बराबरी, भाईचारे, मेलजोल और इंसानी एकता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। गांववासियों ने पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को महान संतों की शिक्षाओं और सामाजिक समानता के संदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

[wps_visitor_counter]