देशभर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर होने वाली थी हड़ताल, बातचीत के बाद लिया गया फैसला
  • हड़ताल टलने से बैंक ग्राहकों को राहत, कर्मचारियों के मुद्दों पर आगे भी चर्चा जारी रहने की उम्मीद

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

रामपुर। देशभर में कल से प्रस्तावित बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन की ओर से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया था।

हड़ताल के ऐलान के बाद IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। चर्चा के दौरान कर्मचारियों की मांगों, कामकाजी परिस्थितियों और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया।

बैंक यूनियनों की ओर से लंबे समय से कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी मांगें उठाई जा रही थीं। इन्हीं मांगों के समर्थन में देशभर के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। अब बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित होने से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला संभावित असर फिलहाल टल गया है।

बाइट: शुभम अग्रवाल, बैंक कर्मी

[wps_visitor_counter]