घर में घुसकर महिला पर डंडे बरसाए, बचाने आए पति को भी पीटा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • चार आरोपितों पर मारपीट और धमकी का मुकदमा, ग्रामीणों के पहुंचने पर भागे
  • हमले में दंपती घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट और शुरू की जांच

अरविन्द श्रीवास्तव, जिला संवाददाता

बांदा। मरका थाना क्षेत्र के औदहा गांव में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने और उसे बचाने पहुंचे पति पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक महिला के घर पहुंचा और उसके पति के बारे में पूछताछ करने के बाद डंडे से मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे पति पर भी आरोपित ने अपने तीन साथियों के साथ हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना में दंपती को चोटें आई हैं।

औदहा गांव निवासी जयकरन विश्वकर्मा की पत्नी पिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव का योगेश सिंह उसके घर आया था। उसने महिला से उसके पति के बारे में जानकारी ली। पति के किसी काम से बाहर जाने की बात बताने पर आरोप है कि योगेश सिंह ने डंडे से पिंकी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बचाने पहुंचे पति पर भी किया हमला

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर जयकरन उसे बचाने के लिए पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान योगेश सिंह के साथ आए योगेंद्र सिंह, दिनेश सिंह और ज्ञान सिंह ने गाली-गलौज करते हुए दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

आंधी-बारिश में पीपल की भारी डाल गिरी, तीन मकानों की छतों पर अटकी

ग्रामीणों को आता देख आरोपित कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। मारपीट में पिंकी और उसके पति जयकरन को चोटें आई हैं।

चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता की तहरीर पर मरका पुलिस ने योगेश सिंह, योगेंद्र सिंह, दिनेश सिंह और ज्ञान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[wps_visitor_counter]