2 करोड़ की रिश्वत लेते कथित दलाल गिरफ्तार

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • SOG के एडिशनल SP के नाम पर रकम लेने का आरोप, ACB ने नकदी के साथ पकड़ा
  • मुकदमे में राहत दिलाने के एवज में मांगी गई थी रकम, पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

जयपुर/उदयपुर। उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए कथित दलाल सज्जन कुमार को दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ACB के अनुसार यह रकम SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर ली जा रही थी। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ACB को एक मुकदमे में राहत दिलाने के एवज में बड़ी रकम मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद कथित दलाल सज्जन कुमार को दो करोड़ रुपये की नकदी लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

मुकदमे में मदद के नाम पर मांगी गई थी रकम

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक मुकदमे में मदद करने और राहत दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग किए जाने की बात सामने आई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से कथित रिश्वत की रकम बरामद की गई।

ACB अब यह पता लगाने में जुटी है कि रकम की मांग किस स्तर पर हुई और कथित रिश्वत की डील में कौन-कौन लोग शामिल थे।

ACB अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई CI डॉ. सोनू शेखावत और ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने की। कार्रवाई DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। ACB मुख्यालय स्तर पर भी मामले की मॉनिटरिंग की गई।

फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि दो करोड़ रुपये की रकम किसके लिए ली जा रही थी और इसका संबंध किस मुकदमे से था। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[wps_visitor_counter]