थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • कोतवाली में जनसुनवाई कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
  • डीएम और एसपी ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा

रिपोर्ट। शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने थाना कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस एवं राजस्व से संबंधित मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

 

बाइट — अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामपुर

[wps_visitor_counter]