- बिलासपुर क्षेत्र के तकिया बिसरत नगर के जंगल में खुलेआम जुआ खेले जाने का दावा, लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की चर्चा
- जुआ कारोबार में कथित मिलीभगत के आरोप, वायरल वीडियो के आधार पर जांच और कार्रवाई की मांग
रामपुर। रिपोर्ट शाहबाज खां। थाना बिलासपुर क्षेत्र में खुलेआम जुआ खेले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि तकिया बिसरत नगर के जंगल में दिनदहाड़े तिरपाल बिछाकर जुए की महफिल सजाई जा रही है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग एक स्थान पर बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर रुपये के दांव लगाए जाते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और वहां लगाए गए दांव की वास्तविक रकम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
मामला सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में लंबे समय से जुआ संचालित होने के आरोप हैं तो पुलिस की नजर अब तक इस पर क्यों नहीं पड़ी। कुछ लोगों की ओर से पुलिस की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से वायरल वीडियो की जांच कराने और यदि ज


