सेवा संकल्प अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी का गुलाब चंद्र ने किया निरीक्षण
बोले—महिला समूहों के उत्पादों को बाजार दिलाकर बढ़ाएं आय, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं
रामपुर। रिपोर्ट शाहबाज़ खां, जिला संवाददाता
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड बिलासपुर परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही थी।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ग्राम्य विकास विभाग की ओर से लगाए गए स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। सिमरन स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए फूलों के गुलदस्ते समेत अन्य उत्पादों को भी देखा।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे समूहों की आय बढ़ाने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
रजा पुस्तकालय में गूंजा हिंदी का संदेश, कार्यालयी कार्यों में सरल प्रयोग पर जोर
*पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश*
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
रोजगार मेले में 482 से अधिक युवाओं का चयन, 19 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर
प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंचायती राज, शिक्षा और राजस्व समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। संबंधित विभागों ने पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को योजनाओं की पात्रता, मिलने वाले लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।


