संकल्प अभियान के तहत बिलासपुर में आयोजित हुआ रोजगार मेला, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
सीडीओ ने युवाओं से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ कार्य कर कौशल विकसित करने का किया आह्वान
रामपुर। रिपोर्ट शाहबाज़ खां, जिला संवाददाता
संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, कौशलगंज बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 19 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 482 से अधिक युवाओं का चयन किया गया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: 70 नहीं, 105 घटनाएं CCTV में सामने आईं
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख बिलासपुर कुलवंत सिंह औलख और मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित युवाओं से रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने और संबंधित कंपनियों में मेहनत, लगन तथा अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
*श्रमिक हितलाभ के तहत 1.44 लाख रुपये के प्रमाण-पत्र वितरित*
नशे की समस्या पर सरकार को जिम्मेदारी से भागने नहीं देंगी पंजाब की मां-बेटियां : हरसिमरत कौर बादल
कार्यक्रम के दौरान सहायक श्रम आयुक्त की ओर से श्रमिक हित लाभ योजना के तहत विभिन्न लाभार्थियों को 1.44 लाख रुपये की धनराशि के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
मंडलीय सहायक निदेशक सेवायोजन एवं प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने युवाओं को रोजगार मेले की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने चयनित युवाओं से कंपनियों में निरंतर मेहनत और लगन के साथ कार्य करने की अपील की।
रजा पुस्तकालय में गूंजा हिंदी का संदेश, कार्यालयी कार्यों में सरल प्रयोग पर जोर
इस अवसर पर एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर मंदीप सिंह, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर दीपांशु, सहायक श्रम आयुक्त विद्या प्रकाश शर्मा सहित सेवायोजन विभाग और संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


