बठिंडा में युवाओं ने लिया ड्रग्स से दूर रहने का संकल्प

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • ‘ड्रग-फ्री यूथ फॉर डेवलप्ड इंडिया-संकल्प अभियान’ के तहत माता सुंदरी गर्ल्स कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
  • बठिंडा, 23 सितंबर। (सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा)

माई भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘ड्रग-फ्री यूथ फॉर डेवलप्ड इंडिया-संकल्प अभियान’ के तहत माता सुंदरी गर्ल्स कॉलेज, बठिंडा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

युवाओं ने ड्रग-फ्री समाज बनाने का लिया संकल्प

जिला युवा अधिकारी मीशा ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अपने साथियों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

‘बदलाव की शुरुआत खुद से करें’ का दिया संदेश

कॉलेज के प्रिंसिपल राज सिंह बाघा ने युवाओं से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने और बदलाव की शुरुआत स्वयं से करने की अपील की। वरिंदर कौर ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

यूथ आइकॉन हुसनदीप सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। नशे जैसी सामाजिक चुनौती से निपटने के लिए युवाओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मनजिंदर कौर सिख समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे और अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

[wps_visitor_counter]