- 650वें प्रकाश पर्व के मौके पर गांव-गांव पहुंचा डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैंपेन
- एलईडी स्क्रीन के जरिए जीवन, सामाजिक बराबरी और मानवता का संदेश दिखाया
सूरेश रहेजा जिला संवाददाता
बठिंडा, 23 सितंबर। पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैंपेन के तहत रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।
अभियान के तहत कांगड़, सलाबतपुरा और दुलेवाला गांवों में आधुनिक एलईडी स्क्रीन से करीब 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। विशेष रूप से तैयार प्रचार वैन पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर ग्रामीणों को गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, विचारों और मानवता के प्रति उनके संदेश से परिचित कराया गया।
डॉक्यूमेंट्री में सामाजिक बराबरी, आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और मानव कल्याण से जुड़े गुरु रविदास जी के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। गांवों में मौजूद संगत और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को गुरु साहिब की शिक्षाओं और विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज ने दया, प्रेम, समानता और मानव एकता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को आपसी भाईचारे और समाज की भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम के दौरान गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बठिंडा से सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार और साहिल रहेजा की रिपोर्ट।


