दिव्यांग शिविर में 180 लोगों का पंजीकरण, 234 से अधिक उपकरण वितरित

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, कैलिपर, बैसाखी और कान की मशीन समेत मिली निशुल्क सहायता

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से आयोजित दिव्यांग शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद दिव्यांगजनों ने पहुंचकर निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने निरीक्षण किया। शिविर में पहुंचने पर ट्रस्ट पदाधिकारियों की ओर से सीडीओ का सम्मान किया गया और उन्हें शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी दी गई।

आधार और दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर तत्काल पंजीकरण

शिविर में दिव्यांगजनों को आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर तत्काल पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आयोजकों के मुताबिक, शिविर में एक दिन में कुल 180 लोगों का पंजीकरण किया गया। जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए गए।

234 से अधिक उपकरण बांटे, ENT विशेषज्ञ ने की जांच

शिविर में 234 से अधिक उपकरण वितरित किए गए। इनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम हाथ-पैर, छड़ी, कैलिपर, बैसाखी, वॉकर, जूते और कान की मशीन समेत अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे। कान संबंधी समस्या वाले लोगों की ENT विशेषज्ञ ने जांच भी की। ट्रस्ट के अनुसार जयपुर से आई विशेष टीम ने भी शिविर में पहुंचकर दिव्यांगजनों को सेवाएं उपलब्ध कराईं।

सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस तरह के प्रयास समाज के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी ऐसे जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

[wps_visitor_counter]