- चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रभावित होकर लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
- जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने नए सदस्यों का किया स्वागत, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जिला कार्यालय पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित होकर तथा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को अपना नेता मानते हुए लोगों ने पार्टी में आस्था जताई।
रालोद जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों के पार्टी से जुड़ने से रामपुर में रालोद का संगठन मजबूत हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि रालोद एनडीए गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठनात्मक स्तर पर लगातार सक्रिय है और आने वाले समय में रामपुर सहित पूरे प्रदेश में रालोद को और मजबूत किया जाएगा।
इन लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने वालों में हाजी ताहिर निवासी ग्राम छतरिया, इकबाल खान थाना टीन शहर, अर्जुन मौर्या ग्राम मियुदी, अब्बास अली ग्राम ढक्का नगलिया, मो. शाजेब ग्राम हारेटा, सोमपाल मौर्या, रामकिशोर, उमेश, महिंदर, इंद्रदेव, हेमानंद, सुशील, अनिल, इस्तेखार अली निवासी ग्राम सेजनी नानकार, मो. आसिफ निवासी ग्राम सेजनी नानकार तथा बब्बू अली निवासी ग्राम छतरिया सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नवाब खान, जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


