कोसी घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, 80 किलो कचरा जुटाया

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत जिला गंगा समिति ने किया श्रमदान
  • ‘स्वच्छ घाट–स्वच्छ नदी–स्वच्छ रामपुर’ का दिया संदेश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति की ओर से कोसी घाट पर विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नदी, घाट एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के दौरान जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार तथा आर्ट ऑफ लिविंग के शुभम मिश्रा ने स्वयं श्रमदान करते हुए कोसी घाट परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान घाट एवं आसपास के क्षेत्र से मूर्ति अवशेष, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट सहित करीब 80 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया। एकत्रित कचरे को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण के लिए भेजने की व्यवस्था की गई।

नदी और घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को नदी एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे नदी और उसके आसपास प्लास्टिक, पूजा सामग्री तथा अन्य प्रकार का कचरा न डालें। साथ ही घाटों को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि नदियों एवं घाटों की स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

जिला गंगा समिति ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद के नदी घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता गतिविधियां और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के दौरान “स्वच्छ घाट–स्वच्छ नदी–स्वच्छ रामपुर” का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया गया। जिला गंगा समिति ने आमजन से प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

[wps_visitor_counter]