बड़े-बूढ़े हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बुढ़वा मंगल पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ, भक्तों ने मांगी सुख-शांति

फर्रुखाबाद। मोहल्ला अढ़तियान स्थित मेला श्री बड़े-बूढ़े हनुमान जी महाराज मंदिर में वार्षिक उत्सव एवं बुढ़वा मंगल पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। धार्मिक आयोजनों के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

मंदिर के महंत पं. दीपक औदिच्य ने बताया कि भक्तजनों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और भंडारे की परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंगला आरती से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

मंगलवार सुबह मंगला आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तों ने भगवान हनुमान जी के समक्ष शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

भक्तों ने बढ़-चढ़कर निभाई जिम्मेदारी

वार्षिक उत्सव को सफल बनाने में हिमांशु औदिच्य, अरुण औदिच्य, नितेश वर्मा, महेंद्र भदौरिया, सागर वर्मा, रितेश पांडे और आशीष वर्मा सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने धार्मिक आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

मोहम्मद इसरार, जिला संवाददाता

[wps_visitor_counter]