- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बावन द्वादशी पर्व पर भिंड-मुरैना और कानपुर की मंडलियों के बीच होगा धार्मिक-सांस्कृतिक मुकाबला
अरविंद श्रीवास्तव, जिला संवाददाता
बांदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बावन द्वादशी पर्व के अवसर पर बुधवार को कस्बे में जवाबी संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के भिंड-मुरैना और कानपुर की संकीर्तन मंडलियों के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक मुकाबला होगा।
कल्पना दुबे और दामिनी सिंह की मंडलियां देंगी प्रस्तुति
आयोजकों के मुताबिक जवाबी संकीर्तन में कल्पना दुबे, भिंड-मुरैना (मध्य प्रदेश) तथा दामिनी सिंह पदम संकीर्तन मंडल, कानपुर की मंडलियां हिस्सा लेंगी। दोनों मंडलियों के कलाकार अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। संकीर्तन के दौरान कलाकार भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी आयोजक रमाशंकर सोनी एडवोकेट और मनोज द्विवेदी ने दी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।


