युवक पर मोबाइल पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

युवक पर मोबाइल पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Author picture

महिला ने एक सप्ताह से फोन पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की, पुलिस ने शुरू की जांच

अरविंद श्रीवास्तव, जिला संवाददाता

बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरे पुरवा निवासी एक महिला ने कबौली गांव के युवक पर मोबाइल फोन पर लगातार अभद्रता करने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानदेय की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन

*एक सप्ताह से फोन कर परेशान करने का आरोप*

गोरे पुरवा निवासी जरीना ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक सप्ताह से कबौली गांव निवासी एक युवक उसे मोबाइल फोन पर दोनों पहर कथित तौर पर गालीगलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। लगातार फोन आने से परेशान महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

ड्यूटी के लिए निकले वनकर्मी की रास्ते में दर्दनाक मौत

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

*आरोपी के खिलाफ पहले से भी मामले बताए गए*

कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत में नामित आरोपी टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल होने के साथ गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त भी है। पुलिस उसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यूपी में तबादला एक्सप्रेस: 34 IAS अफसर बदले, 14 जिलों के DM का ट्रांसफर; रामपुर के नितिन मदान को मिली बड़ी जिम्मेदारी”

Author:

[wps_visitor_counter]