मुंगुस गांव के पास डंपर ने पीछे से स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
अरविंद श्रीवास्तव, जिला संवाददाता
बांदा। सोमवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले वन विभाग के संविदा कर्मी शाहिद (40) को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर मुंगुस गांव के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
रामपुर में आपत्तिजनक फ्लेक्स लगाए जाने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
*ड्यूटी जाते समय पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम*
तिंदवारी कस्बे के भगवती नगर निवासी सेवानिवृत्त वनकर्मी अब्दुल वारिस के 40 वर्षीय पुत्र शाहिद वन विभाग बांदा में संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह वह स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे।
जमुई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ की सूचना, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; साथी का पैर टूटा
मुंगुस गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए डंपर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शाहिद सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार हादसे के बाद मौके से भाग रहे डंपर का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बंदरों का आतंक बना जानलेवा, छत से गिरकर छात्रा की दर्दनाक मौत
*पत्नी और मां की चीखों से गूंज उठा घर*
शाहिद दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी 6 नवंबर 2008 को फरजाना के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, उनकी कोई संतान नहीं थी। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
पति की मौत की खबर के बाद पत्नी फरजाना का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मां पतिया भी बेटे की मौत से बेसुध हैं। जिस घर में शाहिद के ड्यूटी से लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां हादसे की खबर के बाद चीख-पुकार मच गई।
एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया। अब घरवालों के सामने शाहिद की यादों के साथ जिंदगी आगे बढ़ाने की मुश्किल चुनौती है।


